• Sun. Oct 5th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के मद्देनजर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने बहादुरगंज में व्यापारिक सम्मेलन को किया संबोधित।

सारस न्यूज, बहादुरगंज।

किशनगंज लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के मद्देनजर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने बहादुरगंज मे व्यापारिक सम्मेलन को सम्बोधित किया। मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल को देश के विकास एवं समृद्धि मे मील का पत्थर बताया और भारत को विश्व मे पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्य्वस्था के पायदान मे लाकर भारत को जल्द विकसित देश बनाने का संदेश दिया।

मोदी सरकार ने कृषि और व्यापर क्षेत्र मे अपनी दूरदर्शिता दिखाकर सड़क, जल एवं वायु मार्ग मे सराहनीय कार्य कर जीएसटी के माध्यम से वन नेशन वन टैक्स लाकर व्यापारियों को बेहतर सुविधा प्रदान किया। इसके अलावे ऑनलाइन बैंकिंग, डिजिटल लेन- देन को बढ़ावा देकर कृषि, हथियार एवं मोबाइल सेक्टर मे बड़ा निर्यातक देश बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। ज्ञात हो की 30 मई 2023 को मोदी सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद भाजपा द्वारा केंद्रीय मंत्रियों के माध्यम से पूरे देश मे आगामी 30 जून तक लोकसभा प्रवास कार्यक्रम को चलाया जा रहा है। लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के माध्यम से मोदी सरकार की उपलब्धियों एवं विकास की परिचर्चा कर हर सेक्टर के लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। मंगलवार को बहादुरगंज झाँसी रानी चौक के समीप भाजपा जिला कोषाध्यक्ष के आवास मे आयोजित व्यापारिक सम्मेलन कार्यक्रम को पूर्णिया सदर विधायक विजय खमका, विधान पार्षद डॉ दिलीप जयसवाल ने भी संबोधित कर व्यापारियों के सुरक्षा, शांति एवं सम्मान से जुड़ी जानकारी देकर देश की मजबूत अर्थव्यवस्था मे मोदी सरकार के कार्यकाल को अतुलनीय बताया। जिस अवसर पर पूर्व विधायक सिकंदर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशांत गोप, जिला कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल, नगर अध्यक्ष नवीन झा, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण दुबे, वरीय कार्यकर्ता जीवन ठाकुर, राजीव सिन्हा, उदय शंकर प्रसाद, किशलय सिन्हा सहित दर्जनों स्थानीय व्यापारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *