सारस न्यूज, ठाकुरगंज।
ठाकुरगंज के तर्ज पर बहादुरगंज में जल्द ही पार्क बनेगा। बहादुरगंज नगर पंचायत में कार्यपालक पदाधिकारी एवं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि ने ठाकुरगंज भातढाला पोखर पार्क का निरीक्षण किया। ठाकुरगंज भातढाला पोखर पार्क के तर्ज पर ही बहादुरगंज नगर पंचायत में पार्क का निर्माण कराया जाएगा। जानकारी देते हुए कार्यपालक पदाधिकारी उतिउर रहमान ने बताया कि बहादुरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में एक पार्क है जो पूरे जर्जर स्थिति में है। जिला पदाधिकारी के आदेश के अनुसार उसको बेहतर कर आम लोगों के लिए खोला जाएगा। पार्क में मिट्टी करण का कार्य पूरा हो गया है। मेरा प्रयास रहेगा कि जल्दी पार्क को बेहतर कर आम लोगों के लिए खोला जाए। वहीं बहादुरगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि वसीकउर रहमान ने कहा कि भातढाला पार्क की तरह बहादुरगंज में भी बहुत जल्द पार्क का निर्माण किया जाएगा। नगर के लोगों को स्वच्छ वातावरण में घूमने का बहुत जल्द मौका मिलेगा।
वहीं इस मौके पर बहादुरगंज के वार्ड पार्षद बंटी सिन्हा, नपं ठाकुरगंज मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल, समाजसेवी अनिल महाराज, संजीव शाह, इत्यादि मौजूद थे।