• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

दुर्गा पूजा को लेकर बहादुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित।

सारस न्यूज, बहादुरगंज।

आगामी पर्व दुर्गा पूजा को मद्देनजर रखते हुए बहादुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जहां बैठक की अध्यक्षता परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष राजन कुमार के नेतृत्व में की गई। वहीँ बैठक के दौरान थानाध्यक्ष बहादुरगंज राजन कुमार ने बैठक में मौजूद बुद्धिजीवी लोगों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अपील करते हुए कहा कि आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की है साथ ही साथ उन्होंने कहा की पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की निगाह बनी रहेगी। वहीँ पूजा समितियों को भी पंडाल के भीतर एवं बाहर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था करने को अति आवश्यक बतलाया है।

वहीँ अंचलाधिकारी अजय कुमार ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन को लेकर नदी घाटों पर नाव /गोताखोर एवं लाइट कि व्यवस्था प्रशाशन की ओर से रहेगा ताकि प्रतिमा विसर्जन में किसी भी प्रकार की दिक्क्त न हो। बैठक में मुख्य रूप से परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक राजन कुमार, सीओ अजय कुमार, सीआई शैलेन्द्र कुमार, एसआई सिद्धार्थ कुमार, जदयू जिला महासचिव डॉ नजरुल इस्लाम, अति पिछड़ा जिला अध्यक्ष करण लाल, नगर वार्ड पार्षद बंटी सिन्हा, संजय भारती, शीतूल सिन्हा, मुखिया संघ अध्यक्ष रफीक आलम सहित विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *