• Tue. Mar 10th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बहादुरगंज के गुना चौरासी गावं स्थित मरियाधार में डूबने से आठ वर्षीय किशोर की हुई मौत।

सारस न्यूज, बहादुरगंज।

बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गुणा चौरासी गावं स्थित मरियाधार में मछली पकड़ने एवं नहाने के क्रम में गहरे पानी में डूबने से एक आठ वर्षीय किशोर की मौत हो गयी। वहीँ साथ नहा रहे मृतक के भाई के द्वारा शोर करने पर आसपास के लोगों द्वारा पानी में डूबे बच्चे के शव को बरामद किया गया। मृतक किशोर की पहचान अकबर आलम के आठ वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया है। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *