• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बहादुरगंज के देवोतर बिरनीयां में तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन समारोह का आज हुआ समापन

विजय गुप्ता, सारस न्यूज़, बहादुरगंज, किशनगंज।

बहादुरगंज के देवोतर बिरनीयां में चल रहे हरिनाम संकीर्तन समारोह का आज समापन होकर प्रतिमाओं को विसर्जित कर दिया गया। तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन समारोह के समापन पर भारी संख्या में अबीर गुलाल लगाकर जयकारे के साथ समापन किया गया। 48 घंटे का अष्टयाम संकीर्तन का आयोजन व अष्टयाम के हरे रामा हरे कृष्ण के बोल से तीन दिन पूरा वातावरण भक्तिमय रहा।बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं का अष्टयाम स्थल पर आवाजाही हो रही थी। आयोजन कमिटी ने कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वकल्याण के साथ साथ समाजिक सद्भाव बनाना, शांति स्थापित करना बताया। बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से वर्षों से लगातार अष्टयाम का आयोजन किया जाता है। तीन दिनों तक प्रसाद का वितरण भी होता है।इस आयोजन में कमिटी के राजू सिन्हा, राकेश सिन्हा,मिथुन सिन्हा, रितिक कुमार, डॉक्टर ओम प्रकाश,अभय सिन्हा, अजय सिन्हा, कमल प्रसाद सहित दर्जनों सदस्य व स्थानीय लोगों का पुरा सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *