• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बहादुरगंज थाना क्षेत्र से अपहृत हुई नाबालिग को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर किया बरामद, अग्रतर कार्यवाही जारी।

सारस न्यूज, बहादुरगंज।

बहादुरगंज थाना क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी का अपहरण का मामला प्रकाश मे आते ही पुलिस ने सजगता दिखाई और महज 12 घंटे के भीतर अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए अग्रतर कार्यवाही में जुटी गई है। संदर्भ मे जानकारी देते हुए थानाअध्यक्ष चितरंजन प्रसाद यादव ने बताया की थाना क्षेत्र की नाबालिग किशोरी का अपहरण होने की लिखित शिकायत अपहृता की माँ के द्वारा बहादुरगंज थाना मे दी गई थी। जिसके आधार पर थाना कांड संख्या 197/23 को दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई थी। इसी क्रम मे अपहृता को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद किया और अग्रतर कार्यवाही मे जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *