• Wed. Apr 1st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बहादुरगंज थाना परिसर में साप्ताहिक पुलिस परेड का हुआ आयोजन।

सारस न्यूज, बहादुरगंज।

पुलिस अधीक्षक किशनगंज के निर्देश पर बहादुरगंज थाना परिसर में आज रविवार को साप्ताहिक पुलिस परेड का आयोजन किया गया। जहां इस पुलिस परेड के दौरान परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक राजन कुमार ने मौके पर मौजूद सभी अधिकारीयों, चौकीदारों एवं दफादारों को क्षेत्र में शराबबंदी क़ानून का सख्ती से पालन, भूमि विवाद संबंधित विवादों पर निगाह बनाए रखते हुए ससमय कार्यवाही, अपराधिक प्रवृत्ति रखने वाले लोगों पर निगाह बनाए रखते हुए उनपर उचित कार्यवाही सहित कई निर्देश दिए। मौके पर मौजूद अधिकारियों सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने का आश्वाशन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *