• Sun. Oct 5th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बहादुरगंज में प्रखंड स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

सारस न्यूज, बहादुरगंज।

मंगलवार को प्रखंड स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन बहादुरगंज प्रखंड के झिलझिलि पंचायत में संपन्न हुआ। जानकारी के अनुसार जनसंवाद कार्यक्रम में बीडीओ सुरेन्द्र तांती, सीओ अजय कुमार सहित प्रखंड स्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व प्रतिनिधि शामिल होकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विस्तार से आमजनो को देकर योजना का लाभ उठाने की पेशकश की। जनसंवाद कार्यक्रम को अंचल अधिकारी अजय कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मनीष कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रेणु कुमारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी रवि शंकर पाण्डेय, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मुकेश कुमार वर्मा, प्रखंड अल्पसंख्यक पदाधिकारी अश्विनी, मनरेगा कनीय अभियंता बादल, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक किशोर कुमार, बिजली कनीय अभियंता अनिल आदि ने संबोधित कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनो को दिया। जहां इस जनसंवाद कार्यक्रम में हजारों कि तादाद में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *