• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बहादुरगंज में प्रशिक्षु डीएसपी की मौजूदगी मे पुलिस ने चलाया सघन वाहन जाँच, ई स्वाइप मशीन के द्वारा काटा गया चालान।

सारस न्यूज, बहादुरगंज।

इन दिनों लगातार बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने एवम् शांति पूर्ण माहौल व विधि व्यवस्था बरकरार रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ इनामुल हक मेंगनू के निर्देश पर प्रशिक्षु डीएसपी राजन कुमार एवं सार्जेंट मेजर विनय कुमार सिंह की मौजूदगी मे बहादुरगंज थानाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद यादव एवम् पैंथर टीम के जवानों के द्वारा थाना परिसर के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया। वाहन जांच अभियान के दौरान वाहनों के कागजात, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस एवं बेवजह घूमने वाले वाहन चालकों को पकड़कर उनके कागजातों की जांच की गई। जिन वाहन चालकों के पास वैध कागजात या अन्य किसी भी प्रकार की कमी पाई गई उन वाहन चालकों से सरकारी नियमानुसार इ स्वाइप मशीन के माध्यम से जुर्माना भी वसूली किया गया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बहादुरगंज चितरंजन प्रसाद यादव ने बताया कि तीन वाहन चालकों से सरकारी नियमानुसार पुलिस बल के द्वारा तीन हजार रूपये जुर्माना वसूला गया है। वहीं थानाध्यक्ष बहादुरगंज चितरंजन प्रसाद यादव ने यह भी कहा कि वाहन जांच अभियान चलाए जाने से लगातार बढ़ रही चोरी की समस्या, वाहन दुर्घटना एवम् आपराधिक घटनाओं में कमी आएगी। आमजन सड़कों पर ट्रैफिक नियमों का पालन कर वाहन चलाएंगे एवम् थाना क्षेत्र में होने वाले आपराधिक घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। वहीं दूसरी ओर बिना कागजात के वाहन चालकों में जैसे हड़कम्प का माहौल उत्पन्न हो गया। वे गली कंडो के रास्ते भागते हुए पाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *