• Tue. Mar 10th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बहादुरगंज में बहु की पिटाई से इलाज के दौरान सास की हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस।

सारस न्यूज, बहादुरगंज।

पारिवारिक विवाद मे बहु ने सास की जमकर पिटाई कर दी। जहाँ इलाज के क्रम मे घायल सास की मौत हो गई है। मामला बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत झिलझिली वार्ड 04 का है। जहाँ मृतका की पहचान सलेमाँ खातून पति तस्लीमुद्दीन उम्र करीब 55 वर्ष के रूप मे हुई है।

वहीँ घटना की सूचना पर पहुंची बहादुरगंज पुलिस के द्वारा मृतका के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल किशनगंज भिजवा दिया गया है। हालाँकि घटना के बाद से ही आरोपी बहु फरार बतलायी जा रही है। इस संदर्भ मे जानकारी देते हुए थानाअध्यक्ष बहादुरगंज चितरंजन प्रसाद यादव ने बताया की झिलझिली वार्ड 04 मे पारिवारिक विवाद को लेकर बहु एवं सास मे दिनांक 13/06/2023 को मारपीट की घटना घटित हो गई थी। जहाँ गंभीर स्थिति मे इलाज के लिए जख्मी सास को मेडिकल कॉलेज किशनगंज अस्पताल मे भर्ती कराया गया था परन्तु इलाज के क्रम मे ही गुरुवार को घायल सास की मौत हो गई। थानाअध्यक्ष ने बताया की जख्मी सास के द्वारा पूर्व मे दिए गए मारपीट के मामले को लेकर ही मामला दर्ज किया जा चुका था। जहाँ मामले की छानबीन पुलिस कर रही थी तभी इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई है। उन्होंने बताया की आरोपी बहु फरार है जल्द ही पुलिस के द्वारा आरोपी बहु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *