सारस न्यूज, बहादुरगंज।
प्रखण्ड परिसर में बाबासाहेब भीम राव अम्बेदकर परिचर्चा का आयोजन किया गया। राजद के नवनियुक्त प्रखण्ड अध्यक्ष अख्तर नामी एवं नवनियुक्त नगर अध्यक्ष एहरार आलम की अध्यक्षता में सभा को आयोजित किया गया वही राजद के जिला अध्यक्ष कमरुल होदा ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि जो सच्चाई में रहता है उन पर हजारों बलाएं आती है लेकिन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने हजारों मुसीबत को झेलते हुए उन्होंने आखरी मंजिल तक पहुंचाया लेकिन आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को भारत का हर बच्चा याद करता है। इसलिए कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने भूख और प्यास को सहकर संविधान को लिखा लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने संविधान को खत्म करने का साजिश रच रहे हैं उन्होंने कहा कि अगर आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान नहीं लिखा होता तो हमें लगता है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार हम सभी को गुलाम बना कर रखती। वही राजद विधायक अंजार नईमी ने मीडिया संवाद में बताया कि भारतीय जनता पार्टी के लोग संप्रदायिक ताकतों को बड़ावा देने की साजिश रच रहे हैं उन्होंने कहा कि हमारे भारत की जनता समझ चुकी है वह जो चीज करना चाहते है वह कभी भारत की जनता नहीं होने देगी। कोविड-19 में भारतीय जनता पार्टी के सरकार ने भारत के लोगों को थाली बजाने और दिया जलाने का खेल किया अगर यही सब चीज से कोविड-19 खत्म हो जाता तो हम मानते भारतीय जनता पार्टी जो कहता है वह सपना पूरा होता है लेकिन भारत के जनताओं के साथ भाजपा सरकार ने खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहां की बहुत ही जल्द भारत की जनता भारतीय जनता पार्टी के सरकार को 2024 में जवाब देने का काम करेगी वही राजद के नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष अख्तर नामी ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की परिचर्चा करने का मतलब यह है कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के सरकार ने संविधान को खत्म करने की साजिश रची है यह बिल्कुल हम लोग होने नहीं देंगे और हर जिले से लेकर प्रखंड मुख्यालय से हर पंचायत तक बाबासाहेब आंबेडकर की परिचर्चा कर लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे ताकि हम सभी लोग मिलकर संविधान को बचा सके। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने बासी रोटी खाकर और अपनी पेट में पत्थर बांधकर जिस तरह से संविधान को लिखा सिर्फ हमारे देश के हित के लिए लिखा था अगर संविधान नहीं होता तो आज भी हम लोगों को जिस तरह अंग्रेजों ने गुलाम बना कर रखा इसी तरह आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार हम लोगों को गुलाम बनाने की साजिश रच रही है। हमारे भारत के जनता बिल्कुल इस तरह की साजिश रचने वाले लोगों को जवाब देने का काम करेगी।
इसी मौके पर राजद नेता अनिल यादव पूर्व विधायक नरपतगंज उस्मान गनी शाहिद रब्बानी युवा प्रदेश महासचिव दानिस इकबाल, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष फरहान अख्तर, मुदस्सिर आलम, गुफरान नाहिद, रेहान फ़ज़ल, पोलो झा एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।