• Tue. Mar 10th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बहादुरगंज में महादेव पूजा समिति पासवान टोला से निकाली गयी भव्य कलश शोभा यात्रा।

सारस न्यूज, बहादुरगंज।

महादेव पूजा समिति पासवान टोला वार्ड नंबर 14 एलआरपी बहादुरगंज की ओर से भाग्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। जहां यह यात्रा भट्टा रोड एलआरपी चौक से बहादुरगंज थाना रोड होते हुए अस्पताल चौक होते हुए झांसी रानी चौक बम भोला चौक अली हुसैन चौक के रास्ते बेनिघाट जल भरने गई। वहीँ 151 महिलाओ के द्वारा कलश में कनकई नदी का पावन जल को भरने का कार्य किया गया वहीँ यह कलश यात्रा बैंड बाजे के साथ सज धज कर मजार रोड होते हुए वापस एलआरपी भट्टा रोड सताल निहाल भाग पूजा स्थल पर आई। वहीँ इस कलश यात्रा में मुख्य रूप से लोजपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, वार्ड पार्षद वार्ड नंबर 14 आफताब आलम, कलश शोभा यात्रा कमिटी के कार्यकर्ता बालेश्वर पासवान, निवेदक श्रीराम पासवान, अध्यक्ष बलराम पासवान, उपाध्यक्ष विनय पासवान, देवा पासवान, सोनेलाल दास, विनोद कुमार, गुरु भाई परशुराम पासवान, समेत सैकड़ों की तादाद कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *