• Sat. Apr 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बाँसबाड़ी गावं मे छापेमारी कर दस लीटर देशी शराब को पुलिस ने किया जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार।

सारस न्यूज, बहादुरगंज।

बहादुरगंज पुलिस ने बांसबारी आदिवासी टोला मे छापेमारी कर एक घर मे छुपाकर रखे गए दस लीटर देशी शराब को जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। जहाँ गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध बहादुरगंज थाना कांड संख्या 181/23 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को पुलिस के द्वारा जेल भेज दिया गया है। संदर्भ मे जानकारी देते हुए थानाअध्यक्ष चितरंजन प्रसाद यादव ने बताया की बिहार मे वर्ष 2016 से ही पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है जिसके तहत शराब की बिक्री एवं सेवन दोनों को प्रतिबंधित मानते हुए पुलिस विभाग के द्वारा कार्यवाही जारी है। इसी क्रम मे गुप्त सूचना के आधार पर बांसबारी आदिवासी टोला मे छापेमारी कर पुलिस ने दस लीटर देशी शराब को जब्त करते हुए मौके से एक आरोपी बोन्गेज सोरेन पिता स्व लकीराम सोरेन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत का पालन करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *