• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिरनिया गावं से बहादुरगंज पुलिस ने भारी मात्रा मे विदेशी शराब की खेप को किया जब्त, आरोपी फरार।

देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज, बहादुरगंज।

बहादुरगंज पुलिस के द्वारा गुप्त सुचना के आधार पर बिरनिया वार्ड 02 स्थित एक मक्के के खेत मे छुपाकर रखी गई विदेशी शराब की खेप को जब्त करने मे सफलता प्राप्त की वहीँ पुलिस को आते देख तस्कर मौके से भाग निकला। आरोपी की शिनाख्त कर आरोपी के विरुद्ध बहादुरगंज थाने मे पुलिस के द्वारा थाना कांड संख्या 67/23 को दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी मे पुलिस जुट गई है। थानाअध्यक्ष बहादुरगंज चितरंजन प्रसाद यादव ने बताया की बिहार मे वर्ष 2016 से ही पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है जिसके तहत शराब की बिक्री एवं सेवन दोनों दंडनीय अपराध मानते हुए पुलिस के द्वारा कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत उक्त कार्यवाही को अंजाम पुलिस के द्वारा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *