• Sat. Sep 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

+2 उच्च विद्यालय देशियाटोली मे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर स्काउट एवं गाइड द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली।

सारस न्यूज, किशनगंज।

बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के बैनर तले जिला संगठन आयुक्त स्काउट सुशील कुमार गुप्ता के निर्देश पर +2 उच्च विद्यालय देशियाटोली मे अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्काउट एवं गाइड के कैडेट्स के द्वारा विद्यालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। जहां रैली का नेतृत्व स्काउट प्रशिक्षक प्रदीप कुमार साह एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा किया गया। वहीं यह रैली विद्यालय परिसर से निकलकर देशियाटोली गांव सहित अन्य आस – पास के टोलों से होकर पुनः विद्यालय परिसर तक पहुंची। वहीं जागरूकता रैली के दौरान कैडेट्स के माध्यम से जहां महिलाओ के अधिकार सहित महिलाओ के हित मे सरकार द्वारा बनाए गए कानूनों कि जानकारी आमजनों को उपलब्ध कराई गई । वहीं प्रशिक्षक प्रदीप कुमार साह ने कहा कि महिलाओ के लिए यह दिन न केवल संघर्ष, उपलब्धियों और योगदान को पहचानने के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि हमें यह भी सोचने पर मजबूर करता है कि हमें महिला सशक्तिकरण को लेकर कई ठोस कदम उठाने की भी जरूरत है।

वहीं उन्होंने कहा की प्रत्येक वर्ष 08 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है और इसका उद्देश्य महिलाओ को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना उन्हें सम्मान देना है। महिलाओ ने इतिहास मे हर क्षेत्र मे अपनी छाप छोरी है,चाहे वह शिक्षा हो, राजनीती हो, विज्ञान हो या खेल का मैदान। नारी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि सम्पूर्ण सृष्टि का आधार है।वह जीवनदायिनी है, प्रेम की मूर्ति और रिश्ते संवारने वाली शक्ति है। भारतीय संस्कृति मे नारी को शक्ति, ममता और त्याग का स्वरूप माना गया है।
वहीं इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका एवं स्काउट और गाइड के कैडेट्स मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *