• Thu. Apr 2nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बहादुरगंज में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़: तीन गिरफ्तार, वाहन व मवेशी जब्त।

सारस न्यूज, बहादुरगंज।

गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज पुलिस ने मैजिक वाहन में लदी मवेशी सहित तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है तथा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। जानकारी के अनुसार बहादुरगंज थाना की पुलिस को मवेशी तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर रात्रि गश्ती दल ने मंगलवार को अहले सुबह थाना क्षेत्र के लोहागाड़ा हाट के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। जहां ठाकुरगंज की ओर से आ रही एक मैजिक बीआर 50 जी 9314 को पुलिस टीम द्वारा रोकने की कोशिश की गई, परंतु वाहन चालक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे खदेड़ कर लोहागाड़ा हाट के समीप पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया। जहां पुलिस टीम द्वारा रोकी गई वाहन की जांच के दौरान गाड़ी के केबिन में चालक सहित कुल तीन लोगों को हिरासत में लेकर वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें कुल पांच मवेशी को क्रूरतापूर्वक बांध कर ले जाया जा रहा था। वहीं पुलिस ने वाहन सहित सभी मवेशियों को जब्त किया है। वाहन में चालक बहादुरगंज थाना क्षेत्र के जुरैल गांव निवासी सद्दाम हुसैन सहित झींगाकाटा निवासी मकसूद आलम तथा नसीम अख्तर को हिरासत में लिया गया एवं पूछताछ की गई। हालांकि मामले में पशु तस्करी अधिनियम के तहत पुलिस थाना बहादुरगंज में आरोपियों के विरुद्ध कांड संख्या 241/25 दर्ज करते हुए सभी हिरासत में लिए गए आरोपियों को पुलिस जमानत पर रिहा करते हुए अग्रतर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *