• Wed. Mar 18th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन झिंगाकांटा पंचायत में किया गया, केंद्र रक्षा मंत्री अजय भट्ट पहुंचकर लोगों को किया संबोधित।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

माननीय केंद्रीय रक्षा एवम पर्यटन राज्य मंत्री, अजय भट्ट विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बहादुरगंज के झिंगाकांटा (गोवर्धन चौक) पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। स्थानीय मुखिया और त्रिस्तरीय जन प्रतिनिधि ने किया भव्य स्वागत।

विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन बहादुरगंज के गोवर्धन चौक पंचायत-झिंगाकांटा में हो रहा है।
झिंगाकाटा पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में केंद्र सरकार की योजनाओ पर जनजागरुकता समेत विभिन्न योजना का स्टॉल के माध्यम से जानकारी दिया गया। माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री ने उपस्थित स्थानीय लोगो को विकसित भारत के निर्माण का संकल्प दिलवाया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को संबोधित कर योजनाओ पर जानकारी प्रदान किया। उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत आदि के स्थानीय लाभुको को स्वीकृति पत्र प्रदान भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *