• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

तंत्र मंत्र के चक्कर में पड़कर एक व्यक्ति को जिंदा जला देने के मामले में चार लोग हुए गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

सारस न्यूज़, बहादुरगंज, किशनगंज।

बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2023 में तंत्र मंत्र के चक्कर में पड़कर एक व्यक्ति को जिंदा जला देने की घटना घटित हुई थी। जहां घटना के पश्चात बहादुरगंज पुलिस के द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजवा कर मृतक के पुत्र इमरान के द्वारा दिए गए लिखित शिकायत के आधार पड़ बहादुरगंज थाना कांड संख्या 294/23 को दर्ज कर मामले की तहकीकात में जुट गई थी। इसी क्रम में काण्ड में संलिप्त चार आरोपियों को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर उन्हें मेडिकल जांचोपरांत उसे न्यायिक हिरासत का पालन कर उन्हें आज जेल भेज दिया गया है। वहीँ गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परवेज खुसनमा, खुशबुना तीनो पिता स्व कलीमुद्दीन एवं अरफुन निशा पति स्व कलीमुद्दीन के रूप में हुई है।
संदर्भ में जानकारी देते हुए कांड के अनुशंधानकर्ता सह अपर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पंथ ने बताया की गिरफ्तार आरोपियों के द्वारा तंत्र मंत्र के चक्कर में पड़कर खजाने की लालच में अपने पिता को जिन्दा जलाने की घटना को अंजाम दिया गया था। वहीँ ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी बहादुरगंज पुलिस को मिलते ही पुलिस के द्वारा घटना को लेकर त्वरित कार्यवाही प्रारम्भ कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *