बहादुरगंज के छदरू बस्ती में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा 11 से 13 अप्रैल तक तीन दिवसीय श्रीरामचरितमानस एवं गीता ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। गुरुदेव आशुतोष महाराज की कृपा से हो रहे इस कार्यक्रम में प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक धर्मिक प्रवचन होंगे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में नैतिक जागरूकता फैलाना और आध्यात्मिक मूल्यों को फिर से जीवित करना है। आयोजकों का कहना है कि वर्तमान भौतिक युग में इंसान अपने धर्म और कर्तव्यों से भटक चुका है, जिस कारण उसका जीवन अशांति और उलझनों से भर गया है। इस यज्ञ के माध्यम से उसे जीवन के वास्तविक उद्देश्य और आत्मिक शांति की ओर प्रेरित किया जा रहा है।
संस्थान का मानना है कि श्रीरामचरितमानस और गीता जैसे ग्रंथ मानव जीवन के सार को प्रस्तुत करते हैं और आत्मिक जागरण का मार्ग दिखाते हैं। यही मार्ग विश्व शांति की ओर ले जाता है, जो व्यक्ति के भीतर से शुरू होती है।
इस कार्यक्रम में गुरुदेव आशुतोष महाराज की शिष्याएं – साध्वी महामाया भारती, संजू भारती, लक्ष्मी भारती, स्वामी कुन्दनानंद, महात्मा दिलीप, शेखर कुमार, गुरु भाई उमेश और रामचंद्र ने मंच से अपने विचार साझा किए। पूरे गाँव के लोग इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में उत्साहपूर्वक सहयोग कर रहे हैं।
सारस न्यूज, वेब डेस्क।

Leave a Reply