• Sat. Oct 4th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सेवा निवृत्ति पर सम्मान: श्री मती संझा देवी को भावभीनी विदाई।

सारस न्यूज, बहादुरगंज।

मध्य विद्यालय नटुवापाड़ा बहादुरगंज में पदस्थापित रसोईया श्रीमती संझा देवी ने 30 अप्रैल 2025 को 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने के उपरांत अपने कार्य से सेवा निवृत्त हो गईं। जिनकी विदाई सह सम्मान आज दिनांक 21/05/2025 को विद्यालय परिवार की ओर से शॉल ओढ़ाकर दी गई।

इस अवसर पर सहायक शिक्षक गुलाम रब्बानी, शहजाद आलम, सरवत शबाब आदि ने उनकी कार्यशैली की जमकर प्रशंसा की।

प्रधानाध्यापक मोहम्मद खालिद अनवर ने अपने संबोधन में कहा कि विदाई की घड़ी काफी करुणादायक होती है। वर्षों साथ गुजारने के बाद जब कोई बिछड़ता है, तो आंखें नम हो जाती हैं। हम सभी कर्मचारी सरकारी नियम से बंधे हुए हैं। आज इसी नियम के तहत श्रीमती संझा देवी जी सेवा निवृत्त हो रही हैं। इनकी कमी विद्यालय को हमेशा खलेगी। इन्होंने अपने कार्य को काफी जिम्मेदारी के साथ निभाया है। हम सभी उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।

इस उपलक्ष्य में विद्यालय के सहायक शिक्षक असगर अनीस, बसुन्धरा देवी, सुरेश लाल हरिजन, तंजीर आलम, सुजेन्द्र मंडल, अभिजीत राय, आशीष कुमार, नीरज आनंद, प्रियंका गुप्ता, शाह आलम, राम चन्द्र सिंह, संजय यादव, नायाब निगार, सोनम सिंह, रसोईया रीता देवी, काहेरा बेगम एवं बाल संसद की प्रधानमंत्री सुहाना बेगम उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *