• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बहादुरगंज थाना परिसर में जनता दरबार हुआ आयोजित, जमीन संबंधित 05 मामलों का किया गया निष्पादन।

सारस न्यूज, बहादुरगंज।

जिला पदाधिकारी किशनगंज के निर्देश पर बहादुरगंज थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जहां थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार के दौरान थाना क्षेत्र के जमीन संबंधित 24 मामलों की सुनवाई अंचल अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी में की गई। जहां 24 में से 05 मामलों का निष्पादन दोनों पक्षों की दलीलों को सुनकर एवं कागजातों का अवलोकन कर किया गया। वहीं शेष 19 मामलों में अगली तारीख मुकर्रर करते हुए क्षेत्र में अमन-चैन व शांति बनाए रखने का आदेश दोनों पक्षों के लोगों को अधिकारियों द्वारा दिया गया।

बताते चलें कि जमीन संबंधित छोटे-मोटे विवादों के निपटारे हेतु एवं क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल व विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार की भांति इस शनिवार भी थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जहां अंचल अधिकारी आशीष कुमार, राजस्व कर्मचारी संतोष कुमार एवं मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष बहादुरगंज निशाकांत कुमार की मौजूदगी में क्षेत्र की जमीन संबंधित 24 विवादों की सुनवाई हेतु दोनों पक्ष के लोगों को नोटिस जारी कर बुलाया गया था। जहां इस क्रम में 05 मामलों का निष्पादन कर शेष 19 मामलों में अगली तारीख मुकर्रर की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *