जिला पदाधिकारी किशनगंज के निर्देश पर बहादुरगंज थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। थाना परिसर में आयोजित इस जनता दरबार के दौरान थाना क्षेत्र के जमीन संबंधित 25 मामलों की सुनवाई अंचल अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी में की गई। इनमें से 08 मामलों का निष्पादन दोनों पक्षों की दलीलों को सुनकर एवं कागजातों का अवलोकन कर किया गया। वहीं शेष 17 मामलों में अगली तारीख निर्धारित करते हुए क्षेत्र में अमन-चैन व शांति बनाए रखने का निर्देश अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों को दिया गया।
बताते चलें कि जमीन संबंधित छोटे-मोटे विवादों के निपटारे एवं क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल व विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इस शनिवार भी बहादुरगंज थाना परिसर में अंचल अधिकारी आशीष कुमार, राजस्व कर्मचारी संतोष कुमार एवं थानाध्यक्ष बहादुरगंज निशाकांत कुमार की मौजूदगी में क्षेत्र की जमीन संबंधित 25 विवादों की सुनवाई हेतु दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर बुलाया गया था। इस क्रम में 08 मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि शेष 17 मामलों में अगली तारीख निर्धारित की गई।
सारस न्यूज, बहादुरगंज।

Leave a Reply