सारस न्यूज़, बहादुरगंज।
मानवता को शर्मसार कर कलयुगी पिता के द्वारा अपनी नव विवाहिता पुत्री के साथ छेड़खानी एवं अश्लील हरकत करने के मामले मे आरोपी पिता को बहादुरगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर अग्रतर कार्यवाही प्रारम्भ कर दि गयी है। बताते चले कि उक्त मामला बहादुरगंज थाना क्षेत्र के सलामपुर गाँगी से जुड़ा बताया गया है। जहां पीड़िता द्वारा अपने पिता पर दुष्कर्म के इरादे से छेड़खानी एवं अश्लील हरकत करने का आरोप लगाकर नामजद आरोपी बनाया गया है। आरोपी के उक्त शर्मसार हरकत कि जानकारी उनकी पत्नी को मिलने के बाद अपने पति के विरुद्ध नव विवाहिता पुत्री के साथ खरी होकर घटना को शर्मसार बताकर पुत्री के द्वारा बहादुरगंज थाना मे कांड संख्या 186/25 को दर्ज करवाकर आरोपी पति को तत्काल गिरफ्तार करवाने मे सहयोग प्रदान की है।
सनद रहे कि नव विवाहिता पुत्री कि शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। जो वर्तमान मे अपने माता पिता के घर रह रही थी। जहां कलयुगी पिता के हाथों पुत्री का असमत खतरे मे पर गया। वहीं घटना को लेकर परिजन एवं ग्रामीणों मे भारी असंतोष व्याप्त है और आरोपी गिरफ्तार पिता को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने कि मांग पुलिस पदाधिकारीयों से लगाई है।
कलयुगी पिता ने पुत्री के साथ छेड़खानी कि घटना को दिया अंजाम, आरोपी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
