• Mon. Feb 9th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ट्रैफिक डीएसपी ने की बहादुरगंज थाना पहुंचकर सड़क दुर्घटना संबंधित कांडों की समीक्षा।

सारस न्यूज, बहादुरगंज।

इन दिनों क्षेत्र मे घटित हो रही सड़क दुर्घटना संबंधित कांडों का जल्द से जल्द निष्पादन कराए जाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक किशनगंज के निर्देश पर ट्रैफिक डीएसपी किशनगंज राजेश कुमार ने बहादुरगंज थाना पहुंचकर कांडों कि समीक्षा किए। जहां इस दौरान अनुशनधानकर्ताओ के साथ बारी बारी से कांडो की समीक्षा करते हुए कांडो के शीघ्र निष्पादान किए जाने हेतु कई निर्देश थानाध्यक्ष समेत अनुशंधानकर्ताओ को दिए। वहीं क्षेत्र मे लगातार घटित हो रहे सड़क दुर्घटना संबंधित मामलों मे कमी लाने हेतु लगातार वाहन चालकों से ट्रैफिक नियमों का पालन कराने, बिना ट्रैफ़िक नियमों का पालन कर वाहनों को चलाने वाले वाहन चालकों का सरकारी नियमानुसार चालान काटने, हाईवे क्षेत्र मे विभाग द्वारा ज़ारी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश हाईवे पेट्रोलिंग वाहन से गस्त चलाने संबंधित अन्य कई निर्देश ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार के द्वारा थानाध्यक्ष बहादुरगंज निशाकांत कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार को दिया गया।

इस दौरान मुख्य रुप से एस आई राम बाबू चौधरी, मो जिक्रल्लाह,पी एस आई अर्चना कुमारी, ए एस आई खुर्शीद आलम सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *