शहर के लोहारपट्टी रोड के समीप सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला की चेन छीन ली। पीड़िता मिनीति देवी लोहारपट्टी की रहने वाली बताई जाती हैं। पीड़िता के परिजनों ने सदर थाना की पुलिस को घटना की सूचना दी है। सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
पीड़ित महिला पूजा करने मंदिर गई थीं। पूजा करने के बाद अपने लोहारपट्टी रोड स्थित घर लौट रही थीं। तभी बाइक सवार दो बदमाश अचानक आ गए और महिला के गले से चेन छीन ली। महिला जब तक कुछ समझ पाती, तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।
पहले तो महिला को कुछ समझ में नहीं आया, बाद में वह हैरान रह गईं। महिला ने चिल्लाना शुरू किया, इतने में आसपास के लोग वहां जमा हो गए। बदमाश चेन छीनकर मेन रोड की ओर फरार हो गए। बदमाशों का कुछ दूरी तक पीछा भी किया गया, लेकिन वे तेज़ गति से बाइक दौड़ाकर भाग निकले।
घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू की है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply