• Mon. Sep 15th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

समय की ताकत ! बिंदु अग्रवाल की कविता #56

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

समय बड़ा बलवान जगत में,
सबको यही बताता है।
समय का पहिया अपने पथ पे,
सदा ही चलता जाता है।

समय कराता रात दिन और
धूप छाँव का खेला।
समय के आगे सब कुछ छूटा,
टूटा सपनो का मेला।

समय किसी का हुआ ना होगा,
सबको यही बताता है।
समय का पहिया अपने पथ पर,
यूं ही चलता जाता है.…..

समय बताए अपने पराए,
कभी हँसाए ,कभी रुलाए।
समय मुरादें पूरी करता,
महल बनाता सपनो का।
कभी पराए अपने होते,
कभी साथ छुड़ाता अपनो का।
समय के आगे कोई न जीता,
हमको यही सिखाता है,
समय का पहिया अपने पथ पर,
यूं ही चलता जाता है।

मानव समय को रोकना चाहे,
समय रुके ना रोके।
फूल खिलाए अरमानों के,
समय दिलाए धोके।
समय ना माने प्रेम का बंधन,
ना रंजो रंजिश
समय के आगे फीकी जग में,
चाहत और तपिश।
समय का पौधा अपने दम पर,
खिलता और मुरझाता है,
समय का पहिया अपने पथ पर,
यूं ही चलता जाता है….।

बिंदु अग्रवाल ,
किशनगंज बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *