भारतीय जनता पार्टी, किशनगंज जिला की बैठक बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय, मंझिया रोड में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा अटल बिहारी वाजपेयी जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ की गई। तत्पश्चात वंदे मातरम् गीत के साथ बैठक प्रारंभ हुई।
आज की बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित आदरणीय नरेश साहा जी, क्षेत्रीय प्रभारी एवं गोपाल मोहन सिंह, जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। क्षेत्रीय प्रभारी ने प्रदेश के निर्देशानुसार आगामी 6 अप्रैल को 47वां भाजपा स्थापना दिवस पूरे जिले में बूथ स्तर तक मनाने का संकल्प आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को दिलाया।
साथ ही उन्होंने जिला एवं मंडल की टोली का गठन किया और आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के कार्य पर जोर दिया।
जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक मंडल में पांच नए परिवारों एवं युवाओं को पार्टी से जोड़ते हुए उन्हें सदस्यता दिलाने का काम करें। जिले में भी कम से कम पचास नए परिवारों को सदस्यता दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उन्होंने आगामी कार्यक्रमों में गांव चलो अभियान, स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने तथा बचे हुए शेष मंडलों में प्रशिक्षण महाअभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
अन्य वक्ताओं में जिला उपाध्यक्ष शीशीर दास, ज्योति कुमार सोनू शामिल थे। मंच संचालन जिला महामंत्री पंकज कुमार साहा ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री कोशल झा, खुशो देवी, प्रो. मीना कुमारी, सोनी देवी, बीना देवी, कोशल यादव, राजेश गुप्ता, सुबोध माहेश्वरी, गौरव गुप्ता, दीपम सरकार, शिवम साहा, हरि किशोर साह एवं सभी मंडलों के अध्यक्ष सक्रिय रूप से उपस्थित थे।
राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।