Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने सदस्यता अभियान को किया तेज।

सारस न्यूज़, बहादुरगंज, किशनगंज।

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान को तेज कर दिया है। शनिवार को नगर मंडल क्षेत्र के गोपालपुर शक्ति केंद्र में नगर अध्यक्ष नवीन झा की अध्यक्षता में सदस्यता संबंधी बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष सुशांत गोप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि वही व्यक्ति सक्रिय सदस्य बन सकता है जिसने अपने स्तर से 100 लोगों को प्राथमिक सदस्य बनाया हो। यदि वह व्यक्ति बुजुर्ग हो या किसी प्रकार की समस्या हो, तो कम से कम 50 प्राथमिक सदस्य बनाना आवश्यक होगा, तभी उसकी सक्रिय सदस्यता मान्य होगी।

जिला महामंत्री मनीष सिंह ने जानकारी दी कि यदि ऑनलाइन माध्यम से कठिनाइयां हो रही हों, तो बुकलेट भरकर ऑफलाइन माध्यम से भी भाजपा का प्राथमिक सदस्य बना जा सकता है। वहीं, युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता किशलय सिन्हा ने लोगों को डिजिटल माध्यम से भाजपा में जुड़ने का आह्वान किया।

नगर अध्यक्ष नवीन झा ने कहा कि 30 तारीख तक प्राथमिक सदस्य बनकर भाजपा का सक्रिय सदस्य बनें। बैठक में भाजपा के जिला कार्य समिति सदस्य दिग्विजय सिंह, हरिमोहन सिंह, शक्ति केंद्र प्रमुख शैलेंद्र कर्मकार, बूथ अध्यक्ष मणि सिंह, हरेंद्र कुमार सिंह, नागेंद्र कुमार सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *