भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा ठाकुरगंज नगर मंडल ने जोरदार उत्सव मनाया। नगर के डीडीसी मार्केट में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के समक्ष पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ जश्न मनाया। “भारतीय सेना ज़िंदाबाद”, “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा ठाकुरगंज नगर मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह ने किया। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बिजली प्रसाद सिंह, नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, भाजपा नेता अमित सिन्हा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने भारतीय सेना की वीरता और केंद्र सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति को सलाम करते हुए एकजुट होकर देशभक्ति का परिचय दिया।
वार्ड पार्षद अमित कुमार सिन्हा ने कहा कि लगभग 14 दिन पूर्व जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने निर्दोष नागरिकों पर कायराना हमला कर कई परिवारों को उजाड़ दिया। इस हमले में कई महिलाओं की मांग का सिंदूर उजड़ गया।
इस दर्दनाक घटना के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर नामक मिशन के तहत मध्यरात्रि को पीओके में आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाते हुए एयर स्ट्राइक की। इस सटीक कार्रवाई में आतंकियों के कई अड्डे तबाह हो गए, जिससे देशवासियों में गर्व और उत्साह की लहर दौड़ गई। भाजपा नेताओं ने सेना की इस कार्रवाई को “नए भारत की ताकत” बताया, जो देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को करारा जवाब देना जानता है।
कार्यक्रम में उपस्थित नगर मंडल अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जब बात देश की सुरक्षा की होती है, तो भारत किसी भी हद तक जा सकता है। यह नया भारत है, जो न सिर्फ आतंकवाद का सामना करता है, बल्कि उसकी जड़ तक पहुंचकर उसे खत्म करता है।
उक्त कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बिजली प्रसाद सिंह, नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, नगर उपाध्यक्ष अजय राय, वरिष्ठ नेता अमित सिन्हा, सन्नी झा, वार्ड पार्षद देवाशीष विश्वास, संजीत साह, चन्दना मजूमदार, महामंत्री आनंद गोस्वामी, बिट्टू साह, बच्चू मंडल, खोका सरकार, रवि मंडल, कपिल मंडल, राजन गणेश, साजन जायसवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply