राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।
बिहार सरकार के उद्योग मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जयसवाल के किशनगंज आगमन पर भाजपा युवा मोर्चा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर क्षत्रीय प्रभारी राकेश गुप्ता, जिला मंत्री अजय ठाकुर, किशनगंज युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रवि चौधरी, नगर महामंत्री पृथ्वी पासवान, जिला युवा मोर्चा मंत्री मुकेश गुप्ता, मंत्री अंकुश राज गुप्ता, नगर मंत्री अनमोल स्वर्णकार, नगर उपाध्यक्ष बददूर शाह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने डॉ. जयसवाल को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया।
