• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बीएसएफ का जवान नशे का हुआ शिकार, अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज शहर के हॉस्पिटल रोड स्थित सेंट्रल बैंक के समीप नशे की हालत में बीएसएफ जवान जमीन पर लेटा हुआ था। इस दौरान अस्पताल कर्मचारी संजय पासवान की नजर पर गई। संजय पासवान ने नशे की हालत में बीएसएफ जवान को उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। मिली जानकारी के अनुसार बीएसएफ जवान का नाम शत्रुघन कुमार शर्मा जम्मू कश्मीर का रहने वाला है। बीएसएफ का जवान हरदोरी बंगाल में पोस्टेड है। बीएसएफ जवान हरदोरी से अपने घर जम्मू कश्मीर जा रहा था इसी दौरान रास्ते में ही किसी अनजान व्यक्ति ने नशे का पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *