• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बेथल मिशन स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न, 400 से अधिक छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।



जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में इसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स द्वारा उत्तर पल्ली स्थित बेथल मिशन स्कूल में गुरुवार को विद्यालय की वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या एवं जिला शतरंज संघ की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती ए. कविता जूलियाना ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शतरंज खेल मनुष्य की मानसिक शक्ति एवं एकाग्रता को बढ़ाता है, अतः विद्यार्थियों को इस खेल से जुड़कर लाभान्वित होना चाहिए।

प्रतियोगिता को 12 विभागों में विभाजित कर संपन्न कराया गया। इनमें आबन जफर, वैदिनी आनंद, हिमांशु कुमार, मान्यता कुमारी, जय हेंब्रम, फलक नाज, निपुण मेहता, तनु प्रिया, सैयद आलामिन, सदफ अंजुम, देवांश सिन्हा एवं अनुष्का कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं द्वितीय स्थान पर अभय मुर्मू, पायल सिन्हा, रतन टुडू, तान्या औरुष, शिवांश दास, अयात हयात, चिरंजीत कुमार मंडल, मारिया आफरीन, हर्ष आनंद, दीपिका साह, सोहम पासवान एवं आतिया परवीन रहे। जबकि फतेह सिद्दीकी, आफिया सरवर, सत्यम हेंब्रम, मयूरी सिन्हा, मानव राय, कशिश फिरोज, मोहम्मद अफ्फान, अदीबा हुसैन, आनंद, अनन्या कुमारी, कुणाल कुमार एवं बूसरा फातिमा तीसरे स्थान पर रहीं।

इस अवसर पर संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं आयोजन सचिव तथा चेस क्रॉप्स के प्रमुख कमल कर्मकार ने प्रतियोगिता की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं, संघ के संयुक्त सचिव एवं कार्यक्रम संयोजक निरोज़ खान ने प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग हेतु विद्यालय के उपाचार्य दिगेंद्र कुमार सिंह एवं शिक्षकवृंद — विजेंद्र गुप्ता, रेजिना राव, अनीता गुप्ता, लसीका कुजूर, गोपा सेठ, निर्मल दास, इंतज़ार आलम एवं अन्य का धन्यवाद ज्ञापन किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *