• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मंझौक गांव में महानंदा नदी में डूब कर एक बच्चा लापता।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के मंझौक गांव में महानंदा नदी में डूब कर एक बच्चा लापता हो गया। उक्त बच्चा विक्टर 15 वर्ष बंगाल के चाकुलिया थाना क्षेत्र के कांनकी बस्ती का रहने वाला बताया जाता है। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे की तलाश में जुट गई। वहीं लापता बच्चे के बंगाल निवासी होने के कारण चुकुलिया थाने की पुलिस भी सहयोग को लेकर मौके पर पहुंची थी। बताया जाता है कि लापता बच्चा अपने पांच दोस्तों के साथ महानंदा नदी में नहाने पहुंचा था। उसके साथ के कुछ दोस्त नहाकर वहां से निकल गए लेकिन उक्त बच्चा गहरे पानी में डूब गया। जब उक्त बच्चा विक्टर घर वायस नहीं पहुंचा तब घर वालों को चिंता होने लगी। बाद में दो दिन बाद बुधवार को परिजनों को पता चला की वह मंझौक गांव में महानंदा नदी में नहाने गया था। उक्त स्थल बंगाल के करीब है। लापता बच्चा विक्टर के साथ जो दोस्त नहाने गया था, वे सभी डर के कारण पहले दिन किसी को कुछ नहीं बता रहे थे। वहीं एसडीआरएफ की टीम लापता बच्चे की खोजबीन में जुटी हुई है। घटना स्थल पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई थी। वहीं परिजन आस लगाए हुए बैठे थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *