• Thu. Mar 26th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज में बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज शहर के डुमरिया स्थित डुमरिया प्राथमिक विद्यालय में बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डुमरिया वार्ड पार्षद दिपाली सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक पुष्पांजलि कुमारी, शिक्षक विजय कुमार, शिक्षिका जूही कुमारी, काजल, अनामिका कुमारी, बबिता कुमारी, शर्मिस्था घोष, आंगनबाड़ी सेविका कविता दास और सहायिका आरती कुमारी मौजूद थीं।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें गीत, नृत्य और नाटक शामिल रहे। बच्चों की प्रस्तुति देखकर उपस्थित लोगों ने जमकर तालियां बजाईं।

प्रधानाध्यापक पुष्पांजलि कुमारी ने बताया कि बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को उनके अधिकारों और शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए।

वार्ड पार्षद दिपाली सिंह ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए शिक्षा और खेल दोनों ही महत्वपूर्ण हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *