• Sat. Feb 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

धूमधाम से हुई चित्रगुप्त की पूजा।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

रविवार को जिले में भक्तिभाव के साथ चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया। शहर के रोलबाग स्थित चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ समाज के लोग एकत्रित होकर भगवान चित्रगुप्त की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर पूजा विधि-विधान के साथ संपन्न हुई।

चित्रगुप्त पूजा कमिटी के अध्यक्ष, वरिष्ठ सर्जन डॉ. ए.के. सिन्हा, सचिव दीपक श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, आशीष कुमार सिन्हा सहित चित्रांश परिवार के कई सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

पूजा के दौरान पुरोहित ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त यमराज के सहयोगी हैं और सभी प्राणियों के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। वही प्रभु चित्रगुप्त हैं, जो हमारे अच्छे-बुरे कर्मों का हिसाब रख, हमारे लिए स्वर्ग या नर्क का निर्णय करते हैं। पूजा को सफल बनाने में चित्रांश परिवार के सभी सदस्य सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *