• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया चित्रगुप्त पूजा।

सारस न्यूज़, कोचाधामन, किशनगंज।

प्रखंड क्षेत्र में कायस्थ समाज के लोगों ने रविवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना भक्ति भाव के साथ की। इस अवसर पर प्रखंड के कन्हैयाबाड़ी समेत कई स्थानों पर कायस्थ समाज के लोगों ने अपने घरों में भगवान चित्रगुप्त के तैल चित्र के समक्ष पूजा अर्चना की।

इस संदर्भ में मजगामा पंचायत के कन्हैयाबाड़ी हाट निवासी बैंक अधिकारी अमोद कुमार कर्ण ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना से मनुष्य की अंतरात्मा में ज्ञान की वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि हर कलमकार को सच्ची भक्ति भाव के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना अवश्य करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *