सोमवार को आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल, पूर्णिया संजय दूबे द्वारा मंडल कारा किशनगंज का निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में अपर जिला समाहर्ता, किशनगंज अनुज कुमार एवं काराधीक्षक रवि शंकर तिवारी द्वारा पूर्णिया आयुक्त का पुष्प गुच्छ समर्पित कर स्वागत किया गया। कारा के प्रभारी उपाधीक्षक मनोज कुमार सिंह एवं सुरक्षा कर्मियों द्वारा सम्मान दिया गया।
आयुक्त संजय दुबे द्वारा सर्वप्रथम कारा के महिला खंड का निरीक्षण किया गया। संसीमित महिला बंदियों द्वारा किसी तरह की शिकायत नहीं की गयी। आयुक्त द्वारा सभी बंदी वार्डों का बारी-बारी से निरीक्षण किया गया तथा सभी बंदियों से पूछ-ताछ की गयी। बंदियों द्वारा कारा में उपलब्ध वर्तमान सुविधाओं को संतोषप्रद बताया गया। कारा की साफ-सफाई एवं बागवानी आदि की स्थिति अच्छी पायी गयी। काराधीक्षक को कारा की साफ-सफाई एवं नालियों की विशेष सफाई कराने का निर्देश दिया गया। आयुक्त महोदय द्वारा कारा में अधिष्ठापित दो नग टेलीफोन बूथ एवं नव अधिष्ठापित जेल रेडियो कार्यशील पाया गया। बंदी पाकशाला, पुस्तकालय, अस्पताल वार्ड एवं भंडार कक्ष का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में स्थिति संतोषप्रद पायी गयी। बंदियों के उपयोग हेतु उपलब्ध कम्बल की गुणवत्ता निरीक्षण के क्रम में संतोषप्रद पायी गयी तथा पुस्ताकालय को बेहतर संचालन का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में नये कारा खंड के उपरी तल पर ग्रील लगाने तथा विशेष मरम्मति एवं रंग-रोगन कराने का निर्देश दिया गया। निरीक्षणोपरान्त आयुक्त संजय दुबे द्वारा कारा के नये खंड में वृक्षारोपण किया गया।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply