• Fri. Apr 10th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज में हिमंत बिस्वा सरमा का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज कांग्रेस कमेटी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा की कड़ी निंदा की। इस प्रदर्शन का नेतृत्व किशनगंज कांग्रेस जिला अध्यक्ष शहाबुल अख्तर ने किया, जिसमें युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

शहाबुल अख्तर ने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा की भाषा निंदनीय और शर्मनाक है। यह न केवल अनुचित है, बल्कि देश के दलित और अनुसूचित जनजाति समाज का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि खड़गे जी का अनुभव, कद और प्रतिष्ठा अतुलनीय है और उनका अपमान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं का भी अपमान है।

इस विरोध प्रदर्शन में किशनगंज युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मो. आज़ाद साहिल, किशनगंज नगर अध्यक्ष सजल कुमार साहा, किशनगंज सांसद के निजी सहायक एहसान हसन सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *