विभागीय आदेशानुसार शनिवार को प्रखंड के समेश्वर पंचायत के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय समेश्वर में पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रखंड के 15 विद्यालयों के दो-दो रसोइयों ने भाग लिया। प्रतियोगिता को तीन समूहों में बांटा गया था।
ग्रुप ए में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय समेश्वर, यू.एम.एस. तकिया, देवोत्तर बिरनियाँ, बिलासी, और सीतागाछ शामिल थे, ग्रुप बी में यू.एम.एस. पलासमनी, कुम्हार टोली, सिंधुगछ भौरादह, महादेवदीघी और झिलझिली थे, जबकि ग्रुप सी में यू.एम.एस. पैकटोला, रहमानगंज, नाटुआपाड़ा और चंदवार शामिल थे।
प्रतियोगिता के दौरान, मध्याह्न भोजन तैयार करने के लिए विभिन्न ग्रुपों को निम्नलिखित व्यंजन बनाए गए:
ग्रुप ए को खिचड़ी-चोखा,
ग्रुप बी को जीरा चावल, आलू सोयाबीन की सब्जी,
ग्रुप सी को पुलाव और काबुली चना का छोला बनाने के लिए दिया गया।
प्रतियोगिता के परिणाम में, ग्रुप ए को प्रथम, ग्रुप सी को द्वितीय और ग्रुप बी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इन्हें क्रमशः ₹2000, ₹1500 और ₹1000 का पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही, सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी मौके पर प्रदान किए गए।
इस कार्यक्रम में एमडीएम के जिला कार्यक्रम प्रभारी नुपुर प्रसाद, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रेणु कुमारी, डीपीएम मो. लुकमान, बीपीएम राहत अंजुम, डीआरपी नवाज आलम, बीआरपी रमेश कुमार सिन्हा, प्रधानाध्यापक खालिद अनवर सहित सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार और विद्यालय के शिक्षकों ने किया।
सारस न्यूज़, बहादुरगंज, किशनगंज।

Leave a Reply