किशनगंज शहर के बस स्टैंड के पास स्थित महाला बस्ती में एक पुराने विवाद को लेकर दंपति पर जानलेवा हमला हुआ। 3-4 लोगों ने अंकित सिंह और उनकी पत्नी मनीषा देवी पर हमला किया। हमलावरों ने महिला की गर्दन पर ब्लेड से वार करने की कोशिश की, जबकि अंकित सिंह पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। इस हमले में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल दंपति को किशनगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पूछताछ में घायल दंपति ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली आरती देवी और उनके परिजनों के साथ होली के दिन कुछ पारिवारिक विवाद हुआ था, जिसके कारण वे लोग उन पर नजर बनाए हुए थे और मौका मिलते ही हमला कर दिया।
मनीषा देवी ने बताया कि जब वह बाजार से सब्जी खरीदकर घर लौट रही थीं, तब आरती देवी और उनके बेटों ने उन्हें धर दबोचा और मारपीट की। मारपीट के दौरान आरती देवी ने धारदार ब्लेड से उनके गले पर वार किया। जब उनके पति अंकित सिंह उन्हें बचाने आए, तो हमलावरों ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए।
इस हमले में दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जानकारी टाउन थाना को दे दी गई है, और फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।
राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

Leave a Reply