• Sat. Mar 14th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

शिष्टाचार भेंट: डॉ. तारा श्वेता आर्या ने बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल को दी बधाई।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

बिहार की प्रतिष्ठित महिला रोग विशेषज्ञ और आईवीएफ (IVF) स्पेशलिस्ट डॉ. तारा श्वेता आर्या ने शनिवार को राजभवन पहुंचकर बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन से मुलाकात की। इस दौरान डॉ. आर्या ने नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन को पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान डॉ. आर्या ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं, विशेषकर महिला स्वास्थ्य और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों पर चर्चा की। डॉ. तारा श्वेता आर्या ने राज्यपाल के कुशल नेतृत्व में बिहार के विकास की कामना की। एक विशेषज्ञ के तौर पर उन्होंने प्रदेश में मातृत्व स्वास्थ्य और आईवीएफ तकनीक की सुलभता जैसे विषयों पर संक्षिप्त विचार साझा किए।

राज्यपाल ने डॉ. आर्या की शुभकामनाओं को सहर्ष स्वीकार किया और चिकित्सा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। डॉ. आर्या ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल हसनैन जैसे अनुभवी और अनुशासित व्यक्तित्व का मार्गदर्शन मिलना गौरव की बात है। उनके नेतृत्व में राज्य प्रगति के नए सोपान तय करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *