• Wed. Mar 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

फोनपे फ्रॉड से जुड़ी राशि पीड़ित को वापस मिली।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

फोनपे फ्रॉड से जुड़ी राशि शुक्रवार को साइबर थाना द्वारा पीड़ित को वापस दिलाई गई। कुल 10 हजार रुपये की धोखाधड़ी की रकम पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस ट्रांसफर कर दी गई।

पीड़ित युवक द्वारा इस संबंध में साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद साइबर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी की गई राशि को पीड़ित के खाते में वापस कराया।

इस मामले को लेकर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या केवाईसी अपडेट के नाम पर मांगी गई जानकारी कभी भी साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या अपने नजदीकी थाना में इसकी सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *