• Tue. Mar 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

महिला सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों में शोक की लहर।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज में एक महिला सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों में शोक की लहर उमड़ पड़ी है। महिला सिपाही की पहचान प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है, जो नालंदा जिले की निवासी थीं। मृतका शहर के डुमरिया में किराए के मकान में रह रही थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक सागर कुमार, एसडीपीओ गौतम कुमार, थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में सिपाही प्रियंका कुमारी की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि FSL की टीम को भी सूचित किया गया है। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है और अग्रतर कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं मृतका के परिजनों को भी सूचित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *