• Sun. Oct 5th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रशाखा की ओर से दीप यज्ञ सह संस्कार महोत्सव का हुआ आयोजन।

देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज, बहादुरगंज।

प्रखंड के नजरपुर पंचायत के मैदानपुर में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रशाखा कोचाधामन की ओर से दीप यज्ञ सह संस्कार महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रज्ञा संगीत का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर पंचानंद सिंह ने कहा यज्ञ अगर जीवन से जुड़ जाए तो जीवन की सारी समस्याओं का समाधान स्वतः हो जाएगा। ब्रह्मदेव, उमेश प्रसाद ने कहा कि आज की परिस्थितियों में युवा वर्गों को जागृत करने और राष्ट्र की मुख्य धारा में जोड़ने की जरूरत है। इस मौके पर गायत्री परिवार के चंद्र मोहन ने कहा कि भीड़ में भी संत अकेले होते हैं और हम अकेले में भी भीड़ के बीच ही रहते हैं इसलिए मन को एकाग्र करने की जरूरत है। दीप यज्ञ को संबोधित करते हुए वरिष्ठ प्रज्ञा पुत्र सह राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत प्रधानाध्यापक श्यामानंद झा ने कहा कि जिस प्रकार आदमी जीवन की विपरीत दिशा में दौड़ लगा रहा है उस विषम परिस्थिति में युग निर्माण की दिशा में जिस प्रकार स्वजनों की उपस्थिति और सहयोग प्राप्त हो रहे हैं ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ऋषि-मुनियों एवं भविष्य वक्ताओं की सारी की सारी बातें विश्व हित में सार्थक होने वाली हैं। उन्होंने वेद मूर्ति तपोनिष्ठ महान स्वतंत्रता सेनानी अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के जीवन का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसा लगता है परम पूज्य का स्वप्न मानव में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण निश्चित रूप से साकार होगा। समापन पर मुट्ठी बंद हाथ उठाकर संकल्प कराया गया कि हम सुधरेंगे युग सुधरेगा, हम बदलेंगे युग बदलेगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए फागूलाल सिंह, अंजू झा, सखी लाल दास, चंद्र मोहन सिंह, प्रिया कुमारी, सुनील कुमार यादव, धीरेंद्र कर्मकार, अजय सिंह, बृजमोहन सिंह, बबीता देवी, विपिन सिंह, संजय कुमार सिंह, सुचिता कुमारी, संतोषी कुमारी, अनिता देवी, आरती कुमारी, रिंकी कुमारी, नीलिमा कुमारी, हरेराम सिंह इत्यादि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *