• Tue. Feb 17th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

डेहटी दक्षिण पंचायत में भटकी महिला पहुंची पूर्व मुखिया के घर, परिजनों की तलाश जारी।

सारस न्यूज़, किशनगंज।

डेहटी दक्षिण पंचायत, प्रखंड पलासी, जिला अररिया में एक महिला भटककर पूर्व मुखिया मो. रेजानूर के घर पहुंच गई। महिला स्वयं को रोटा गांव की निवासी बता रही है। बताया जा रहा है कि उसे किशनगंज जिला के सीसाबड़ी , रोटा गाँव जाना था, लेकिन रास्ता भटक जाने के कारण वह डेहटी दक्षिण पंचायत पहुंच गई।

महिला ने अपने दामाद का नाम महेंद्र हरिजन बताया है। उसके अनुसार, महेंद्र हरिजन चाय की दुकान चलाते हैं। फिलहाल पूर्व मुखिया और स्थानीय लोगों द्वारा महिला की देखभाल की जा रही है तथा उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

स्थानीय प्रशासन को भी मामले की सूचना दे दी गई है, ताकि महिला को सुरक्षित उसके घर तक पहुंचाया जा सके। पंचायत प्रतिनिधियों ने आसपास के क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि यदि कोई महिला को पहचानता हो या उसके परिजनों की जानकारी हो तो तत्काल संपर्क करें, जिससे उसे सकुशल उसके घर पहुंचाया जा सके।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *