• Sun. Sep 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

राष्ट्रीय अंडर-11 शतरंज में धान्वी हुई शामिल।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

7-दिवसीय 37वीं राष्ट्रीय अंडर-11 बालक-बालिका शतरंज प्रतियोगिता-2024 शुक्रवार से जीएमसी बालायोगी इनडोर स्टेडियम, गाचीबोवली, हैदराबाद (आंध्र प्रदेश) में प्रारंभ हुई, जिसका समापन 10 अक्टूबर को होगा। इस आयु वर्ग में राज्य स्तर पर सफलता अर्जित कर जिले की बाल खिलाड़ी धान्वी कर्मकार राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

उक्त जानकारी जिला शतरंज संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता और वरीय संयुक्त सचिव, खिलाड़ी के कोच एवं चेस क्रॉप्स के प्रमुख कमल कर्मकार ने दी। खिलाड़ी के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 10 वर्षीया धान्वी अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रशिक्षक श्री कमल कर्मकार एवं श्रीमती दिव्या कर्मकार की पुत्री और रवि मंत्री की पौत्री हैं। धान्वी स्थानीय बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 4 की छात्रा हैं और वह संघ के लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स द्वारा प्रदत्त शतरंज प्रशिक्षण से समृद्ध होकर अपनी छोटी उम्र में अपने प्रदेश की ओर से इस गौरवशाली प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं।

प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने आगे कहा कि इस आयु वर्ग की बालिका श्रेणी में कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, ओडिशा सहित देश के विभिन्न राज्यों से कुल 195 खिलाड़ी एशियाई स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए आपस में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं।

इस प्रतियोगिता में उत्तम प्रदर्शन के लिए जिला शतरंज संघ के मुख्य संरक्षक उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा प्रह्लाद कुमार, उपाध्यक्ष मुनव्वर रिजवी, श्रीमती कमलिका चक्रवर्ती सारस्वत, डॉक्टर सौरभ कुमार, डॉक्टर नुसरत जहां, पदम जैन, अमृता साव, राजेश कुमार दास, सोमनाथ पांडे, डॉक्टर अशोक प्रसाद, डॉक्टर के के कश्यप, मोहम्मद तारिक अनवर, दिनेश पारीक, हृदय रंजन घोष, अविनाश अग्रवाल, रिंकी झा एवं अन्य ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *