• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआईजी पहुचे किशनगंज, डीआईजी ने एसपी के साथ की बैठक।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल डीआईजी बनने के बाद पहली बार किशनगंज पहुंचे। किशनगंज में सबसे पहले एसपी कार्यालय पहुंचे जहां एसपी सागर कुमार ने डीआईजी का बुके देकर स्वागत किया। एसपी कार्यालय पहुंचते ही पुलिस लाइन के जवानों ने डीआईजी को गॉड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद डीआईजी ने एसपी के साथ बैठक शुरू की।

डीआईजी कुमार ने एसपी से किशनगंज के भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी ली। डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने कहा कि किशनगंज सहित प्रक्षेत्र के जिलों में किसी भी प्रकार की तस्करी रोकना पुलिस की प्राथमिकता में होगी। शराब तस्करी पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जाएगा जो भी केस डिटेक्ट नहीं हुए है उसके उद्भेदन को लेकर निर्देश दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *