सोमवार की सुबह छठ व्रतियों तथा श्रद्धालुओं ने प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया।इसके साथ ही छठ पूजा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। छठ महापर्व को लेकर संपूर्ण प्रखंड क्षेत्र भक्ति के माहौल में डूबा रहा। इस दौरान चारों ओर छठ मैया के गीतों की धुन सुनाई देती रही। प्रखंड के तुलसिया, टप्पू हाट, दिघलबैंक, मदरसा हाट, पथरघट्टी, पलसा, हारीभीटा, गुवाबाड़ी, मंगुरा सहित अन्य स्थलों पर लोगों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। कई लोगाें ने घर के छत पर पूजा की और भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। श्रद्धालु प्रात:काल से ही छठ घाट की ओर डाला के साथ रवाना हो गए। सूर्य की लालिमा देखते ही छठ व्रती एवं श्रद्धालुओं के चेहरे पर प्रसन्नता झलकने लगी। इससे पूर्व व्रती तथा श्रद्धालु ने घंटों भगवान सूर्य के उगने का इंतजार जल में खड़े होकर किया। छठ व्रती के जल से निकलने के बाद लोगों ने उनके पांव छुए। आशीष प्राप्त किया। इस दौरान छठ व्रतियों ने पुरूषों को टीका लगाया तथा महिलाओं की मांग में सिंदूर दिया तथा उनके सुहाग की दीघार्यु होने की प्रार्थना की। अर्घ्य देने के बाद लोगों में प्रसाद प्राप्त करने की होड़ लग गई। लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। छठ पूजा को लेकर प्रखंड क्षेत्र में प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। प्रमुख स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जहां शांतिपूर्ण तरीके से छठ पूजा संपन्न हो गया। वही इस दौरान इमरजेंसी सेवा के लिए सभी प्रमुख छठ घाटों पर मेडिकल टीम एंबुलेंस के साथ मुस्तैद दिखी।
देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज, दिघलबैंक।

Leave a Reply