Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज जिले के सुशीला हरि इंटर कॉलेज तुलसिया के प्राचार्य विवेकानंद ठाकुर प्रीत रचनाकार सम्मान 2022 से हुए सम्मानित।

देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज, दिघलबैंक।

सुशीला हरि इंटर कॉलेज तुलसिया, दिघलबैंक किशनगंज के प्राचार्य विवेकानन्द ठाकुर को प्राची डिजिटल पब्लिकेशन की ओर से “प्रीत रचनाकार सम्मान 2022 ” प्रदान किया गया है। उनके इस सम्मान पर जिले के बुद्धिजीवियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाइयां दी है। उनके इस सम्मान ने जिले का मान बढ़ाया है। विदित हो कि विवेकानंद ठाकुर ने लॉक डाउन के दौरान अपनी रुचि को साहित्य की ओर मोड़ लिया तथा इस दरमियान उन्होंने पांच सौ से अधिक कविताओं, सैकड़ों मुक्तकें, गजलें, भजन, शेरो शायरियों की रचना की जो अभी भी अनवरत रूप से जारी है।

इनकी पहली साहित्यिक पुस्तक ” प्रीत की डगर” साझा संकलन प्राची डिजिटल पब्लिकेशन से छप चुकी है तथा कई पुस्तकें प्रकाशित होने के अपने अंतिम चरण में है।

जिले के वरिष्ट पत्रकार उमेश नंदन सिन्हा, डॉ सजल प्रसाद, वरिष्ठ पत्रकार शक्ति प्रसाद जोरदार, वरिष्ठ पत्रकार मो अजीमउद्दीन, वरिष्ठ पत्रकार सह प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुखसागर नाथ सिन्हा, सचिव राजेश दूबे, अपवा के अध्यक्ष अवधेश झा, सचिव अजहर रहमानी, पत्रकार शम्श अहमद, वरिष्ठ पत्रकार नीरज झा, वरिष्ठ पत्रकार अवधेश यादव, वरीय पत्रकार शैलेश औझा, आकाश झा, सुबोजीत शेखर, मिथिलेश झा, फारुख आजम, फारुख आलम, सरफराज अहमद, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ओम कुमार, पूर्व , सचिव प्रमोद कुमार, अवध बिहारी सिंह, पत्रकार शशिकांत झा, विनोदानंद ठाकुर सहित सैकड़ों लोगों ने उनको बधाइयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव मिक़्क़ी साहा ने भी बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *