• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ज़िला पदाधिकारी किशनगंज ने अंचल कार्यालय बहादुरगंज का किया औचक निरीक्षण, दिए कई निर्देश।

सारस न्यूज, बहादुरगंज, किशनगंज।

ज़िला पदाधिकारी किशनगंज, विशाल राज ने आज बहादुरगंज अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मोटेशन, परिमार्जन, ई-मापी, आधार सीडिंग और अभियान बसेरा की समीक्षा की। जाँच के क्रम में 1,000 पेंडिंग मोटेशन, 400 पेंडिंग परिमार्जन और 32 पेंडिंग ई-मापी के मामलों की विस्तृत जानकारी लेते हुए, उन्होंने अंचलाधिकारी आशीष कुमार को जल्द से जल्द इन पेंडिंग कार्यों को शून्य करने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही, ज़िला पदाधिकारी ने आधार सीडिंग की स्थिति की समीक्षा की, जिसमें 57% आधार सीडिंग हो चुकी थी। इसे जल्द से जल्द 100% पूरा करने का निर्देश दिया गया। वहीं, अभियान बसेरा के तहत 28% लोगों के नाम शामिल किए जाने की जानकारी अंचलाधिकारी द्वारा दी गई। इस पर ज़िला पदाधिकारी ने नदी की जमीन, डिस्ट्रिक्ट बोर्ड और बक़ासत बिहार पर बसे लोगों को सरकारी ज़मीन आवंटित करने का निर्देश दिया। इस निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी बहादुरगंज, आशीष कुमार सहित अंचल कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *